Aquaponics Farming क्या है? (Aquaponics Farming in Hindi)
Aquaponics farming एक आधुनिक खेती प्रणाली है, जिसमें मछली पालन और पौधों की खेती एक साथ की जाती है। यह तकनीक दो सिस्टम को मिलाकर बनाई गयी हैं – Aquaculture (मछली पालन) और Hydroponics (बिना मिट्टी के पौधों की खेती)।
इस प्रणाली में मछलियों के टैंक का पानी जिसमे मछलियों का अपशिस्ट होता हैं वो पौधों को पोषक तत्व देता हैं , और पौधे उस पानी को साफ़ करके वापस मछलियों को भेजते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हैं की इसमें कम पानी लगता है, कम जगह की ज़रूरत होती है और उत्पादन जैविक (organic) होता है।
Aquaponics Farming कैसे काम करता है? (Aquaponics Farming System)

एक्वापोनिक्स सिस्टम मुख्य रूप से चार हिस्सों से मिलकर बनता है। इसमें सबसे पहले फिश टैंक होता है, जिसमें तिलापिया, रोहू या कैटफिश जैसी मछलियाँ पाली जाती हैं। इसके बाद बायोफिल्टर लगाया जाता है, जो मछलियों के अपशिष्ट को पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में बदल देता है। तीसरे हिस्से में ग्रो बेड्स होते हैं, जहां पौधों को लगाया जाता है और उनकी जड़ें इन पोषक तत्वों को सोखती हैं। इन सभी हिस्सों को एक पंप से जोड़ दिया जाता है, जिससे पानी हमेशा घूमता रहता है। इससे मछलियाँ और पौधे दोनों अच्छे से बढ़ते हैं।
Aquaponics सिस्टम मुख्यतः 4 हिस्सों से मिलकर बना होता है:
- Fish Tank (मछली टैंक): यहाँ मछलियाँ जैसे Tilapia, Rohu या Catfish पाली जाती हैं।
- Biofilter (जैविक फिल्टर): मछलियों के अपशिष्ट (waste) को पोषक तत्वों में बदलता है।
- Grow Beds (पौधों के बेड): इन बेड्स में पौधे लगाए जाते हैं, जहाँ जड़ों से वे पोषक तत्व सोखते हैं।
- Water Circulation: एक पंप के जरिए पानी लगातार घूमता रहता है और दोनों को जोड़ता है।
यह एक नैचुरल नाइट्रोजन साइकिल है जो मछली और पौधों दोनों के लिए फायदेमंद होती है।
भारत में Aquaponics Farming की स्थिति (Aquaponics Farming in India)
- भारत में अभी यह तकनीक नई है, लेकिन Urban Farming और Organic Food की बढ़ती मांग की वजह से इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है।
- कुछ सरकारें इस तकनीक पर सब्सिडी भी देने लगी हैं, विशेषकर पॉलीहाउस या स्मार्ट ग्रीनहाउस प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत
कई स्टार्टअप्स और इनोवेटिव किसान इस पर काम कर रहे हैं। - महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में Aquaponics सिस्टम देखे जा सकते हैं।
भारत में Aquaponics Farming के लिए सरकार कितनी सब्सिडी दे रही हैं?
भारत सरकार अभी सीधे तौर पर एक्वापोनिक फार्मिंग के लिए कोई खास सब्सिडी योजना नहीं चला रही है। लेकिन मछली पालन और बिना मिट्टी के खेती (जैसे हाइड्रोपोनिक्स या वर्टिकल फार्मिंग) पर कई जगह सब्सिडी मिलती है। कई राज्यों में अगर आप यह खेती करते हैं तो सरकार आपकी लागत का 40% (सामान्य वर्ग) या 60% (अगर आप SC, ST, महिला, या गरीब वर्ग से हैं) तक पैसे वापस कर सकती है। कहीं-कहीं यह सब्सिडी ₹2,00,000 प्रति हेक्टेयर तक भी हो सकती है।
प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना जैसी सरकारी योजना में भी मछली फार्मिंग या उससे जुड़ी नयी तरह की खेती (जैसे एक्वापोनिक्स) के लिए लोन पर पैसा मदद के रूप में मिल सकता है। कई योजनाओं में नया तालाब या टैंक बनाने, फार्म सुधारने या सामान खरीदने पर भी 20% से 40% तक सब्सिडी मिलती है।
अलग-अलग राज्यों में ये नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए सही जानकारी के लिए अपनी राज्य सरकार या नजदीकी कृषि/मछली पालन विभाग में ज़रूर पूछें।
Aquaponics Farming का सेटअप कैसे करें? (Aquaponics Farming Setup)
Aquaponics सिस्टम सेट करने के लिए आपको चाहिए:
- Fish Tank: प्लास्टिक या फाइबरग्लास का टैंक (500–1000 लीटर)
- Water Pump: पानी को मछली टैंक से ग्रो बेड तक ले जाने के लिए
- Grow Beds: जालीदार ट्रे या प्लास्टिक कंटेनर
- Biofilter: बैक्टीरिया कॉलोनी बनाने के लिए
- Air Pump: मछलियों को ऑक्सीजन देने के लिए
- Plant Support: पौधों को पकड़ने के लिए net cups या hydroton
Aquaponics सिस्टम सेट करने के लिए सबसे पहले आपको एक मजबूत प्लास्टिक या फाइबरग्लास का फिश टैंक (500–1000 लीटर) चाहिए। पानी को टैंक से पौधों तक पहुंचाने के लिए वॉटर पंप लगाएं। पौधों के लिए ग्रो बेड, जैसे जालीदार ट्रे या प्लास्टिक कंटेनर रखें। बायोफिल्टर में बैक्टीरिया पनपाने के लिए उसका इंतजाम करें, जिससे मछलियों का कचरा पौधों के लिए खाद में बदल सके। फिश टैंक में मछलियों को ऑक्सीजन देने के लिए एयर पंप लगाएं। पौधों को पकड़ने के लिए नेट कप या हाइड्रोटन का उपयोग करें। इस तरह सभी चीजें जोड़कर, पानी को लगातार घुमाते हुए आपका एक्वापोनिक्स सिस्टम तैयार हो जाता है।
👉 ध्यान दें: शुरुआत में छोटे सिस्टम से शुरू करना समझदारी है।
👉 ये भी पढ़े : ये 10 पार्ट टाइम बिज़नेस आईडिया आपकी जिंदगी बदल देंगे।
एक्वापोनिक फार्म में लागत कितनी आती है? (Aquaponics Farming Cost)
| स्तर | अनुमानित लागत | जगह की ज़रूरत |
|---|---|---|
| होम गार्डन (छोटा) | ₹20,000 – ₹40,000 | 100–150 स्क्वायर फीट |
| मिड साइज (बैकयार्ड) | ₹50,000 – ₹1,00,000 | 200–500 स्क्वायर फीट |
| कमर्शियल सिस्टम | ₹1 लाख – ₹5 लाख+ | 1000 स्क्वायर फीट से ज्यादा |
कुछ चीजों की कीमत आपके राज्ये के हिसाब से अलग अलग हो सकती हैं :
पौधों के बीज और net cups
मछलियों का खाना
बिजली बिल (पंप/ऑक्सीजन)
अगर आप छोटे लेवल पर एक्वापोनिक फार्मिंग की शुरुआत करते हैं, तो आपकी शुरुआती लागत 1 लाख रूपये तक आएगी।
क्या Aquaponics Farming लाभदायक है? (Is Aquaponic Farming Profitable?)
हाँ, यदि सही योजना और मार्केटिंग के साथ किया जाए तो यह farming लाभदायक हो सकती है:
✅ जैविक सब्ज़ियों और मछली की मांग बढ़ रही है
✅ पानी की बचत होती है – कम ऑपरेशनल खर्च
✅ छोटे स्पेस में high yield
✅ बाजार में premium rate मिल सकता है
सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाले पौधे कौन-से हैं? (Most Profitable Plants in Aquaponics)
एक्वापोनिक फार्मिंग में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फैसले :
- पत्तेदार सब्जियाँ: लेट्यूस, पालक, मेथी, तुलसी
- जड़ी-बूटियाँ: पुदीना, धनिया, हरे प्याज़
- टमाटर, स्ट्रॉबेरी, बेल-पेपर
- Aloe vera और हल्दी (लंबे समय के लिए)
इन पौधों को चुनें जिनकी growth fast हो और बाजार में डिमांड अच्छी हो।
Aquaponics की कमज़ोरियाँ क्या हैं? (Weakness of Aquaponics Farming)
- शुरू में cost ज़्यादा आती है
- तकनीकी जानकारी ज़रूरी है
- पावर कट या पंप failure से मछलियाँ मर सकती हैं
- बैक्टीरिया बैलेंस न हो तो पूरा सिस्टम बिगड़ सकता है
लेकिन एक बार सही से समझ गए तो यह समस्याएँ धीरे-धीरे आसान हो जाती हैं।
क्या यह High Maintenance प्रणाली है? (Is Aquaponics High Maintenance?)
अगर आप एक्वापोनिक फार्मिंग कर रहे हैं तो आपको रोज़ 30–60 मिनट की देखरेख करनी होती है, इसमें निम्न काम आते हैं :
- मछलियों को खाना देना
- पानी का pH और तापमान चेक करना
- फिल्टर की सफाई
- पौधों की स्थिति देखना
आप चाहें तो स्मार्ट IoT डिवाइसेस से इस सबको ऑटोमेट कर सकते हैं।
क्या Aquaponics Farming करना मुश्किल है? (Aquaponics Farming Kitni Mushkil Hai?)
शुरुआत में यह थोड़ा तकनीकी लग सकता है लेकिन:
- कुछ हफ़्तों की ट्रेनिंग या YouTube वीडियो देखकर आप इसे समझ सकते हैं
- सही गाइड या कोर्स से सीखने पर यह काफी आसान हो जाता है
- इसमें मिट्टी नहीं होती, इसलिए कीट/रोग भी कम होते हैं
Aquaponics Farming PDF Guide (Bonus Resource)
आप इस लिंक से PDF गाइड डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें:
- पूरा सेटअप स्टेप बाय स्टेप
- लागत और लाभ चार्ट
- पौधों और मछलियों की सूची
- देखभाल की चेकलिस्ट
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q. कौन-कौन सी मछलियाँ पाल सकते हैं?
Tilapia, Rohu, Catfish, Pangasius अच्छी रहती हैं।
Q. क्या Aquaponics में मिट्टी लगती है?
नहीं, यह soilless farming system है।
यह खेती कहाँ से सीख सकते हैं?
YouTube चैनल, सरकारी कृषि प्रशिक्षण केंद्र, और ऑनलाइन कोर्स।











