Get A Whey मुंबई (भारत) स्थित एक हेल्दी आइसक्रीम ब्रांड है। इसकी स्थापना 2018 में जश शाह, जिमी शाह और पश्मी शाह ने की थी। यह एक Internet first ब्रांड है, जो गिल्ट-फ्री और हेल्दी आइसक्रीम को प्रमोट करता है। माँ Jimmy Shah और उनके बेटे Jash Shah तथा Pashmi Shah ने 2019 में मुंबई से इस ब्रांड की शुरुआत की थी।
(Get A Whey) गेट ए व्हेय की शुरुआत (2019)
ये ब्रांड एक माँ के रसोईघर से शुरू हुआ और प्रोटीन आइस क्रीम से देशभर में फैल गया।
- Jimmy Shah ने अपने बच्चों की पोस्ट वर्कआउट क्रेविंग के लिए प्रोटीन से भरपूर आइस क्रीम बनाई ।
- ये आइसक्रीम Jash और Pashmi Shah को बहुत अच्छी लगी।
- बस यही से दोनों को आईडिया आया और Jash और Pashmi Shah ने माँ के नुस्खों को व्यापार का रूप दिया।
- इस स्टार्टअप का आईडिया यह हैं की – मीठा खाने की गिल्ट के बिना स्वादिष्ट और पोषक विकल्प देना।
ब्रांड ने शुरुआत में सिर्फ व्हेय प्रोटीन आइस क्रीम बनाई, लेकिन ग्राहकों की मांग को देखते हुए जल्द ही किटो‑फ्रेंडली, वीगन जेलैटो, आइस पॉप्स, कुल्फी और आइस क्रीम सैंडविच जैसे उत्पादों को शामिल किया और इस ब्रांड का नाम Get A Whey से Get A Way कर दिया।
गेट ए व्हेय नेट वर्थ (Get A Whey Net worth)

1 . शुरुआती बिक्री और रेवेन्यू
- 2018-19: करीब 22 हज़ार – 25 हज़ार यूनिट्स प्रति माह बिके और सालाना राजस्व रहा ₹15 लाख (0.15 करोड़)।
- 2019-20: बिक्री बढ़कर ₹50 लाख (0.5 करोड़) हुई।
- FY 2020-21: राजस्व बढ़कर ₹1.6 करोड़ हुआ।
- FY 2021-22: राजस्व ₹2.2 करोड़ तक पहुंचा।
- FY 2022-23: कंपनी ने ₹3.5 करोड़ का अनुमान लगाया था।
- 2023 तक कंपनी 22 क्लाउड किचन चला रही थी, जिनसे 70% से अधिक बिक्री ऑनलाइन होती थी। कुल आय का लगभग 56% सीधे अपनी वेबसाइट से आता था।
2. Shark Tank India में इन्वेस्टमेंट
Get A Whey ने Shark Tank India में भाग लिया और शो में ₹1 करोड़ का निवेश 15% इक्विटी के बदले हासिल किया।
- उस समय कंपनी का वैल्यूएशन लगभग ₹6.67 करोड़ था।
- अनुमानित वैल्यूएशन करीब ₹12.5 करोड़ आंका गया था।
- शो के बाद से कंपनी ने लगातार ग्रोथ की और रेवेन्यू लगभग ₹8 करोड़ तक पहुंच गया।
3. गेट ए व्हेय फंडिंग और वैल्यूएशन
- कंपनी ने अब तक $2.13 मिलियन (करीब ₹17.7 करोड़) की फंडिंग Biryani By Kilo से जुटाई है।
- इसकी आखिरी ज्ञात वैल्यूएशन करीब ₹27.9 करोड़ रही।
(Get A Whey) गेट ए व्हेय शार्क टैंक इंडिया का सफर
2022 में Shark Tank India सीज़न 1 पर Get A Whey टीम ने अपना बिज़नेस प्लान पेश किया। जश, पाश्मी और जिमी शाह ने ₹1 करोड़ के लिए 8% इक्विटी की मांग की थी। लेकिन शार्क्स विनीता सिंह, अशनीर ग्रोवर और अमन गुप्ता ने ₹1 करोड़ निवेश के बदले 15% इक्विटी का ऑफर दिया। यह डील मंज़ूर हुई और इसके बाद ब्रांड की खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
शो के बाद से ब्रांड ने तेज़ी से विस्तार किया। कम समय में ही कई शहरों में इनके उत्पाद sold out हो गए। कंपनी के अनुसार, शो प्रसारित होने के बाद कुछ महीनों में मासिक आय ₹20 लाख से बढ़कर ₹50 लाख तक पहुंच गई। वहीं, 2023 की गर्मियों तक कुल रेवेन्यू ₹2.6 करोड़ हो गया और उन्होंने पूरे साल के लिए ₹30 करोड़ से अधिक का अनुमान जताया।
Shark Tank से सिर्फ़ निवेश ही नहीं बल्कि बड़ी प्लेटफ़ॉर्म विज़िबिलिटी भी मिली, जिसके चलते इस ब्रांड के ऑनलाइन ऑर्डर और क्लाउड किचनों की संख्या दोनों बढ़ गए।
ब्रांड के नाम में परिवर्तन: Get A Whey से Get A Way
Shark Tank से मिली फंडिंग और मार्केटिंग सपोर्ट के बाद ब्रांड ने अपनी पहचान बदलकर Get A Way रख दी। इस बदलाव का मुख्य कारण था – उत्पाद रेंज को सिर्फ whey प्रोटीन तक सीमित न रखकर आगे बढ़ाना और इसे अलग अलग हेल्दी डेज़र्ट्स तक ले जाना।
नए नाम के साथ कंपनी ने अपना मिशन भी साफ़ किया:
👉 हर उम्र और हर डाइटरी प्रेफरेंस वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाइयाँ उपलब्ध कराना।
सेलिब्रिटी और फंडिंग सपोर्ट
- जनवरी 2023 में मलाइका अरोड़ा ने कंपनी में निवेश किया और साथ ही ब्रांड अंबेसडर के रूप में जुड़ीं।
- दिसंबर 2022 में कंपनी ने Sky Gate Hospitality (Biryani By Kilo की पेरेंट कंपनी) से $2 मिलियन (₹15 करोड़ से अधिक) की फंडिंग हासिल की। इस साझेदारी से Get-A-Way को उनके 100+ क्लाउड किचन और 45+ शहरों तक पहुंचने में मदद मिली।
- इस फंडिंग का उपयोग कंपनी उत्पाद को अपडेट करने में, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने और ब्रांड अवेयरनेस पर कर रही है।
भारत में आइस क्रीम उद्योग और Get A Way का स्थान
भारत का आइस क्रीम उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और अभी भारत में हेल्थी ऑप्शन को लेकर भारतीय बहुत ज्यादा जागरूक हो गए हैं ऐसे में Get A Way हेल्दी विकल्पों के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बन चुका है।
Smart Research Insights की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रति व्यक्ति आइस क्रीम की वार्षिक खपत लगभग 400 मिली-लीटर है। अनुमान के मुताबिक, 2022 तक बाजार का आकार ₹18,786 करोड़ तक पहुंच गया। यह विशाल बाजार अब पहले से कहीं अधिक स्वास्थ्य-जागरूक उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहा है।
Get A Way ने इस ट्रेंड को भुनाते हुए उपभोक्ताओं को शुगर-फ्री, हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी डेज़र्ट्स उपलब्ध कराए और एक नई हेल्दी आइस क्रीम कैटेगरी बनाई। आज यह ब्रांड 50+ शहरों में मौजूद है और Swiggy, Zomato, Blinkit, Instamart जैसे प्रमुख क्विक-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी आसानी से उपलब्ध है।
भारतीय मार्किट में Get A Way के सीधे कॉम्पिटिटर
Get A Whey के 19 सक्रिय प्रतिस्पर्धी हैं। इनमें से 5 कंपनियां फंडेड हैं और 1 कंपनी एग्ज़िट कर चुकी है।
इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में शामिल हैं:
- Go Zero
- NOTO
- Grameen Kulfi
गेट ए व्हेय (गेट ए वे ) से आप क्या सिख सकते हैं
- समस्या पहचानें
Get A Way ने आइस क्रीम खाने से जुड़ी शुगर और कैलोरी की गिल्ट को एक बड़ी समस्या माना और उपभोक्ताओं को स्वस्थ विकल्प प्रदान किए। - उत्पाद अभिनव रखें
ब्रांड ने लगातार प्रोटीन आइस क्रीम, किटो-फ्रेंडली कुल्फी, वीगन जेलैटो और लो-कैलोरी आइस पॉप्स जैसे इनोवेटिव प्रयोग किए, जिससे यह अपनी अलग पहचान बना पाया। - ब्रांडिंग और मार्केटिंग
Shark Tank India और मलाइका अरोड़ा जैसे सेलिब्रिटी निवेशकों से मिला ग्लैमर, ब्रांड को विशाल ब्रांड अवेयरनेस दिलाने में मददगार साबित हुआ। - डिजिटल फोकस
कंपनी की लगभग 70% बिक्री ऑनलाइन होती है, जो दिखाता है कि ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया पर ध्यान देना आज के दौर में कितना महत्वपूर्ण है। - ग्राहक फीडबैक को महत्व दें
नए-नए स्वाद और वैराइटी बाजार में लाकर ग्राहकों की पसंद को समझना और उस पर काम करना कंपनी की सफलता का मूल आधार है।
👉 और पढ़ें: स्टार्टअप फंडिंग के 7 आसान तरीके
गेट ए व्हेय के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Get A Whey किसने शुरू किया?
Jimmy Shah (माँ) और उनके बेटों Jash Shah और Pashmi Shah द्वारा 2019 में शुरू किया गया था। Jash ऑपरेशंस और बिज़नेस डेवलपमेंट देखते हैं, जबकि Pashmi मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी सम्भालती हैं।
Shark Tank India में क्या डील हुई?
टीम ने ₹1 करोड़ के लिए 8% इक्विटी मांगी थी। शार्क्स अशनीर ग्रोवर, अमन गुप्ता और विनीता सिंह ने ₹1 करोड़ के बदले 15% इक्विटी का ऑफर दिया और यह डील मंज़ूर हुई।
Get A Whey Ice Cream Ingredients क्या हैं?
Get A Whey आइसक्रीम एक हाई प्रोटीन और लो-कैलोरी डेज़र्ट है, जिसमें Whey Protein Concentrate, Skimmed Milk, Natural Sweeteners (Stevia, Erythritol), Cocoa (चॉकलेट फ्लेवर्स में), Real Fruits व Dry Fruits, Stabilizers और Natural Flavours शामिल होते हैं। यह आइसक्रीम Gluten-Free और Keto-Friendly विकल्प भी प्रदान करती है।
Get A Whey के उत्पाद कहां मिल सकते हैं?
ब्रांड के डेज़र्ट Zomato, Swiggy, Blinkit, Instamart और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के सुपरमार्केट और क्लाउड किचनों में भी मिलते हैं।
Get A Whey फ्रेंचाइज़ कॉस्ट क्या है?
फ्रेंचाइज़ की सटीक लागत आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन मार्केट रिपोर्ट्स और F&B इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के अनुसार, प्रारंभिक निवेश लगभग ₹15 लाख – ₹30 लाख तक हो सकता है (लोकेशन और मॉडल पर निर्भर)।
इच्छुक निवेशक Get A Whey की आधिकारिक वेबसाइट या उनकी फ्रेंचाइज़ टीम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।











