भारत में शायद ही कोई ऐसा महीना गुजरता हो, जब कोई त्योहार, शादी या कम्युनिटी फंक्शन न हो। आजकल हर किसी को अपनी पार्टियों और कार्यक्रमों में शानदार सजावट (Decoration) चाहिए, लेकिन कोई भी इन भारी-भरकम और महंगी चीजों को खरीदकर घर में स्टोर नहीं करना चाहता।
यहीं से शुरुआत होती है ‘फेस्टिवल डेकोरेशन मटेरियल रेंटल’ (Festival Decoration Rental) बिज़नेस की। जयपुर और राजस्थान जैसे शहरों में, जहां हर छोटे-बड़े मौके को उत्सव की तरह मनाया जाता है, यह बिज़नेस एक बेहतरीन पैसिव इनकम का जरिया बन सकता है।
आपको किराए पर क्या देना है?
शुरुआत में बहुत बड़े टेंट हाउस (Tent House) का सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। आप ‘लोकल डेकोर लाइब्रेरी’ की तरह काम कर सकते हैं।
- फेस्टिवल डेकोर: कृत्रिम फूलों (Artificial flowers) की लड़ियां, एलईडी दीये, रंगोली स्टैंड, तोरण और गणेश चतुर्थी या नवरात्रि के लिए बैकड्रॉप फ्रेम।
- वेडिंग और पारिवारिक फंक्शन: हल्दी-मेहंदी के लिए छोटे मंडप फ्रेम, पर्दे (Drapes), एंट्री गेट आर्च, फेयरी लाइट्स और कुर्सियों के कवर।
- पार्टी प्रॉप्स: आज के युवाओं की पहली पसंद- सेल्फी पॉइंट, फोटो बूथ फ्रेम, बैलून आर्च स्टैंड और नियॉन साइन बोर्ड।
2 लाख से शुरू करें, 60% तक का प्रॉफिट
इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपका बड़ा खर्च सिर्फ एक बार (वन-टाइम) होता है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, आप 2 से 5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश (Initial Investment) के साथ एक अच्छा स्टॉक तैयार कर सकते हैं।
कमाई का गणित समझें: अगर आप 10,000 रुपये का कोई प्रीमियम बैकड्रॉप (Backdrop) खरीदते हैं, तो आप उसे एक दिन के लिए 1,500 से 2,000 रुपये किराए पर दे सकते हैं। यानी मात्र 5 से 8 बुकिंग में आपकी लागत वसूल हो जाएगी। इसके बाद की सारी कमाई आपका 100% प्रॉफिट होगी। सीजन के समय एक छोटा रेंटल बिज़नेसमैन आसानी से 40,000 से 1.5 लाख रुपये महीना कमा लेता है।
कौन होंगे आपके पक्के ग्राहक?
आपको अपने ग्राहकों को खोजना नहीं पड़ेगा, बस उन तक पहुंचना होगा:
- सोसाइटी और कॉलोनियां: दिवाली, होली, न्यू ईयर पार्टी और गणपति पंडाल के लिए।
- मंदिर ट्रस्ट और स्कूल: जन्माष्टमी, रामनवमी, 15 अगस्त और एनुअल फंक्शन की सजावट के लिए।
- छोटे इवेंट प्लानर और फोटोग्राफर: जो खुद सामान नहीं खरीदना चाहते, वे आपसे किराए पर लेंगे।
आप इनके लिए रेडीमेड पैकेज बना सकते हैं। जैसे- ‘नवरात्रि सोसाइटी पैकेज’ या ‘बर्थडे सेल्फी पैकेज’। इससे ग्राहकों को चुनने में आसानी होगी और आपकी सेल बढ़ेगी।
मार्केटिंग और ऑपरेशंस का स्मार्ट तरीका
- गोदाम और डिलीवरी: शुरुआत में 1 छोटा गोदाम या दुकान किराए पर लें। सामान पहुंचाने के लिए खुद की या किराए की पिकअप वैन (Tata Ace आदि) का इस्तेमाल करें।
- ऑनलाइन बुकिंग: WhatsApp पर अपना कैटलॉग (Catalogue) बनाएं। Instagram पर इवेंट्स की ‘Before/After’ तस्वीरें डालें। Google My Business पर लिस्टिंग करें ताकि लोग सर्च कर सकें- “Decoration on rent near me”।
- लोकल पार्टनरशिप: अपने इलाके के हलवाइयों, फोटोग्राफरों और केटरर्स के साथ टाई-अप करें। उन्हें हर बुकिंग पर थोड़ा कमीशन दें।
नुकसान से कैसे बचें?
इस बिज़नेस में सबसे बड़ा रिस्क सामान के टूटने या खराब होने का होता है। इसलिए ग्राहकों से बुकिंग के समय 30-50% एडवांस और ‘रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट’ (Refundable Security Deposit) जरूर लें। बड़े टेंट वालों से मुकाबला करने के बजाय, छोटे और थीम बेस्ड (Theme-based) इवेंट्स पर फोकस करें जिन्हें बड़े व्यापारी अक्सर इग्नोर कर देते हैं।






